Breaking News

एशिया कप में पाकिस्तान टीम की आलोचना, भारत के वर्ल्ड चैंपियन ने कहा – ‘शुक्र मानो’

भारत से हार के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर अपनी टीम को लगातार फटकार रहे हैं। वहीं, भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने भी पाकिस्तान की टीम की जमकर आलोचना की।

भारतीय दिग्गज ने की पाकिस्तान की आलोचना

क्रिस श्रीकांत ने कहा कि पाकिस्तान को भविष्य में मुख्य टीमों के साथ मुकाबला नहीं करना चाहिए और उन्हें अपने सहयोगी देशों के साथ ही खेलना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान की एशिया कप में मिली करारी हार पर कहा, “शुक्र मानो कि पाकिस्तान को इतने अच्छे टूर्नामेंट में खेलने दिया जा रहा है, नहीं तो यह टीम चेन्नई लीग की सातवीं डिवीजन की टीम ही साबित होती।” श्रीकांत ने साफ कहा कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप में खेलने लायक नहीं है और भारत से उसका मुकाबला भी नहीं किया जा सकता।

सूर्यकुमार यादव का बयान

एशिया कप में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान के साथ राइवलरी पर सवाल के जवाब में कहा कि मुकाबला उन टीमों के साथ होता है जो कई मैच खेलती हैं और उसमें अच्छे आंकड़े दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि 10-0 या 10-1 जैसी हार झेल चुकी टीम के साथ राइवलरी की कल्पना करना भी मुश्किल है।

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *