Breaking News

IPL डेब्यू सीजन में कूपर कोनोली का धमाका, सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बनाया

 

ऑस्ट्रेलियाई युवा बल्लेबाज Cooper Connolly ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे कोनोली ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोनोली ने इस सीजन में अब तक 32 छक्के जड़ दिए हैं और इसी के साथ उन्होंने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड Sanath Jayasuriya के नाम था, जिन्होंने 2008 में मुंबई के लिए खेलते हुए अपने पहले आईपीएल सीजन में 31 छक्के लगाए थे।

पहले IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • Cooper Connolly — 32* छक्के (2026)
  • Sanath Jayasuriya — 31 छक्के (2008)
  • Jake Fraser-McGurk — 28 छक्के (2024)
  • Finn Allen — 27* छक्के (2026)
  • Shaun Marsh — 26 छक्के (2008)

बल्ले से लगातार धमाल

कोनोली का बल्ला पूरे सीजन में जमकर बोला है। उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 47 से ज्यादा की औसत और 160 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 107 रन रहा।

पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदें मुश्किल में

हालांकि, टीम के प्रदर्शन की बात करें तो Punjab Kings के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं दिख रही है। लगातार हार के कारण टीम अंक तालिका में पिछड़ गई है। 13 मैचों में 13 अंक जुटाने वाली पंजाब को अब आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। इसके साथ ही टीम की नजर अन्य मुकाबलों के परिणामों पर भी रहेगी।

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *