Breaking News

यूपी के 47 शहरों में शीतलहर, 5° तक गिरा पारा: 40 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर; बुलंदशहर सबसे ठंडा – Kanpur News

 

कानपुर में सुबह से कोल्डवेव और धुंध छाई रही।

यूपी में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह से गलन बढ़ गई है।

.

47 जिलों में शीतलहर तो 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। मंगलवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां का पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 6 जनवरी से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

क्यों बढ़ी ठंड डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- 48 घंटे पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रहीं। इससे गलन बढ़ गई है और शीतलहर चल रही है।पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ तैयार हैं। बंगाल की खाड़ी अभी भी शांत नहीं है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 जनवरी से 6 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

कल लखनऊ का पारा 7 डिग्री तक गिरा मंगलवार को आगरा का पारा 8.9 डिग्री, कानपुर का 8.8 डिग्री, इटावा-लखनऊ का 7 डिग्री तक गिरा। प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में बुलंदशहर का तापमान सबसे कम 7 डिग्री दर्ज किया गया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *