Breaking News

“गाजियाबाद में सुबह के समय ठंड बढ़ी, अक्टूबर के पहले सप्ताह से और गिर सकता है तापमान; सुबह का तापमान 25°C दर्ज”

 

गाजियाबाद में सुबह के समय मौसम ठंडा होने लगा है। पुलिस लाइन रोड पर सुबह का मौसम साफ देखा गया। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान है। सुबह धूप खिलने से मौसम साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एनसीआर में सुबह के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सितंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है और मानसूनी बारिश का दौर अब खत्म होने को है। रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे सुबह का मौसम सर्द महसूस हो रहा है। जैसे ही सुबह 7 बजे धूप खिलती है, तापमान में बढ़ोतरी होती है।

दोपहर के करीब 2 बजे दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया जाता है। अगले सप्ताह से दिन के तापमान में भी 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी होने की संभावना है।

मनसून के विदा होने के साथ आसमान भी साफ दिखने लगा है। बीच-बीच में हल्के बादल दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी और एनसीआर में आमतौर पर सितंबर माह तक मानसूनी बारिश की संभावना रहती है, लेकिन इस समय बारिश का दौर समाप्त हो रहा है, जिससे रात में भी आसमान कई बार साफ दिखाई देता है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *