सीएम की आज अम्बेडकरनगर में जनसभा है।
अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में जनसभा करेंगे। सीएम इब्राहिमपुर थाना इलाके के डांडी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद ये मुख्यमंत्री का दूसरा
.
कटेहरी विधानसभा उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा की तरफ से इस सीट को जीतने की जिम्मेदारी खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव की घोषणा के बाद दूसरी बार जनसभा करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले 10 नवंबर को कटेहरी के राम देव जनता इंटर कालेज के मैदान में जनसभा कर चुके हैं।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट आज मुख्यमंत्री इब्राहिमपुर थाना इलाके के डांडी मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम के जनसभा की सफलता के लिए जलशक्तिमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पदमसेन चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय ने अलग-अलग क्षेत्रों में कमान संभाली है।
Source Agency News
Zaman Times