Breaking News

चित्रकूट में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा: डीएम एसपी ने देवांगना हवाई अड्डे का किया निरीक्षण, रातभर चलती रही तैयारियां – Chitrakoot News

 

चित्रकूट में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा है। इस दौरे में वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, साथ ही जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक भी लेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद यह उनका चित्रकूट का पहला दौरा ह

.

अधिकारियों के पसीने छूटे, रातभर चलती रही तैयारियां सीएम के दौरे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। डीएम शिवशरप्पा और एसपी अरुण कुमार सिंह ने देवांगना हवाई अड्डे का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अचानक तय हुए कार्यक्रम के कारण अधिकारी कागजी कार्रवाई पूरी करने और समीक्षा बैठक की तैयारियों में व्यस्त नजर आए। बैठक में किसी कमी के उजागर होने की आशंका से कई अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखीं।

सड़कों का हुआ मेकओवर, दिन-रात चले मरम्मत कार्य मुख्यमंत्री का काफिला देवांगना एयरपोर्ट से डांक बंगला और फिर रामघाट तक सड़क मार्ग से गुजरेगा। इस मार्ग की खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने के लिए रातभर काम जारी रहा। गड्ढों को भरने और सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ रंग-रोगन का कार्य तेजी से किया गया। कलेक्ट्रेट रोड समेत कई मुख्य सड़कों पर डामरीकरण का काम दिनभर चलता रहा।

कमिश्नर और आईजी ने संभाली कमान मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की निगरानी के लिए मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, आईजी जोन भानु भास्कर और डीआईजी अजय सिंह खुद मौजूद हैं। उन्होंने सीएम के दौरे से जुड़े सभी स्थानों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दो विशेष वाहन, तीन डॉक्टर और पर्याप्त दवाओं के साथ एंबुलेंस तैयार हैं।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है। दोपहर 1:30 बजे देवांगना एयरपोर्ट पर आगमन 2:30-3:00 बजे PWD सर्किट हाउस में विश्राम 3:00-4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक 4:00-4:30 बजे विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 6:00 बजे रामघाट में मंदाकिनी आरती में शामिलरात्रि विश्राम सर्किट हाउस अगले दिन सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे।

रामघाट पर विशेष आयोजन रामघाट पर आयोजित मंदाकिनी आरती के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आरती में शामिल होकर सीएम धार्मिक माहौल का अनुभव करेंगे। चित्रकूट में सीएम योगी के दौरे को लेकर विकास कार्यों और प्रशासनिक तैयारियों की रफ्तार तेज है। इस दौरे से जिले को कई विकास योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *