Breaking News

CM योगी करेंगे SIC डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में शिरकत: 1 नवंबर को DDU के 1600 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे सर्टिफिकेट

 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सैमसंग इनोवेशन कैंपस का सर्टिफिकेट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी 1 नवम्बर को दोपहर 3 से 4 बजे तक योगी बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।

.

यह समारोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपस्थिति से संपन्न होगा। इस अवसर पर सैमसंग इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ESSCI) के सीनियर ऑफिसर भी मौजूद रहेंगे।

इस प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी के 1600 से अधिक स्टूडेंट्स, जिन्होंने सैमसंग इनोवेशन कैंपस के ट्रेनिंग में हिस्सा लिया है, उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा , इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और कोडिंग एंड प्रोग्रामिंग जैसी फ्यूचर टेक्नोलॉजी में सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

कैंपस में चल रही ट्रेनिंग यह ट्रेनिंग प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से और स्वदेश संस्था की ओर से यूनिवर्सिटी में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

इस पहल का उद्देश्य पूर्वांचल क्षेत्र के युवाओं को उद्योग-आधारित, व्यवहारिक ट्रेनिंग दे कर रोजगार-संवर्धन और डिजिटल अर्थव्यवस्था के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट को प्रोत्साहित करना है।

‘स्किल टू एम्प्लॉयमेंट’ मिशन को नई गति इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा – सैमसंग इनोवेशन कैंपस जैसी पहल विश्वविद्यालय के ‘स्किल टू एम्प्लॉयमेंट’ मिशन को नई गति देती हैं। इसका लाभ हमारे विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र की युवा पीढ़ी को भी मिलेगा।

यह गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *