Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर रहेंगे, राम जन्मभूमि के दर्शन के बाद रविदास भवन का उद्घाटन करेंगे – अयोध्या न्यूज़।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।

वहां से सीधे श्री हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भगवान राम के दर्शन कर पूजन करेंगे। राम मंदिर निर्माण की प्रगति को देखते हुए इस दौरे को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की समीक्षा भी करेंगे।

संत गुरु रविदास सत्संग भवन के लोकार्पण

दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी दोपहर लगभग 3:00 बजे संत गुरु रविदास सत्संग भवन के लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। यह भवन अयोध्या में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और संत रविदास के विचारों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विकसित किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री संत रविदास के विचारों पर आधारित सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश देने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है, वहीं श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।

यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अयोध्या दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने यातायात डायवर्जन की गई है। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

  • रामपथ → लता मंगेशकर चौक: टेढ़ी बाजार (गुरु वशिष्ठ चौराहा) से कामर्शियल वाहन, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा प्रवेश वर्जित।
  • दन्तधावन तिराहा → जैन मंदिर की ओर: सभी वाहन प्रतिबंधित।
  • हनुमानगुफा बैरियर → लता मंगेशकर चौक: सभी वाहन प्रतिबंधित।
  • रामघाट चौराहा → तपस्वी छावनी: सभी वाहन प्रतिबंधित।
  • कनीगंज/रायगंज तिराहा → जैन मंदिर: सभी वाहन प्रतिबंधित।
  • तुलसी स्मारक सदर चौराहा → जैन मंदिर: सभी वाहन प्रतिबंधित।
  • तपस्वी छावनी → जैन मंदिर: सभी वाहन प्रतिबंधित।
  • परमा एकेडमी गली → कार्यक्रम स्थल: सभी वाहन प्रतिबंधित।

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *