Breaking News

लखनऊ में RPF SI परीक्षा में नकलची पकड़ा गया: ब्लू-टूथ लेकर आया था, पुलिस कर रही जांच – Lucknow News

पुलिस पकड़े गए अभ्यर्थी के विषय में जानकारी जुटा रही है।

लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित युवी ऑन लाइन सॉल्यूशन में सोमवार को RPF SI की परीक्षा की दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। वह परीक्षा सेंटर पर ब्लू-टूथ डिवाइस लेकर पहुंचा था। सेंटर इंचार्ज ने उसको पकड़कर कर गोमतीनगर विस्तार थाने में एफआईआर दर्

.

सॉल्वर गैंग का सदस्य या नकलची इसकी हो रही जांच

सेंटर इंचार्ज आशीष सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार दो दूसरी पाली (12:30 से 2:00 बजे) में RRB RPF SI की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एक कैंडिडेट के पास से ड्यूटी पर तैनात ज्योति गुप्ता को ब्लू-टूथ डिवाइस मिली। जिसकी जानकारी पर रेलवे के अधिकारियों के साथ कंपनी के लोगों को सूचना दी। रेलवे ऑब्जर्वर के निर्देश पर परीक्षार्थी आकाश ( रोल नंबर 1242190906993) की परीक्षा रोक दी गई। उसके साथ ही फर्रूखाबाद फतेहगढ़ के राजन नगला निवासी छात्र आकाश और उसके पास मिली डिवाइस को थाना पुलिस को सौंप दिया। गोमतीनगर विस्तार पुलिस के मुताबिक परीक्षा के दौरान आकाश नाम के युवक के पास ब्लू-टूथ डिवाइस मिली है। सेंटर इंचार्ज की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़ा गया युवक सॉल्वर गैंग का सदस्य है या किसी की मदद से नकल की कोशिश कर रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *