Breaking News

बदायूं चेयरमैन पति पर मारपीट का मामला: न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने सभासद से की गई थी मारपीट, चार्जशीट दाखिल – Badaun News

बदायूं के अलापुर नगर पंचायत की चेयरमैन के पति फहीमउद्दीन ने अपने 10-15 साथियों के साथ सभासद फरीद के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मारपीट की। पुलिस के पास इस घटना के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

.

यह घटना अक्टूबर के आखिरी सप्ताह की है, जब हाइकोर्ट के आदेश पर न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ टीम विकास कार्यों का मुआयना करने पहुंची थी। सभासद फरीद ने अन्य सभासदों के साथ शिकायत की थी और मामला हाइकोर्ट तक पहुंचाया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान चेयरमैन पति फहीमउद्दीन अपने साथियों अजीम, नदीम, समीर, हसीन, वासिफ आदि को लेकर वहां पहुंचे और सभासद फरीद के साथ मारपीट की।

सभासद को गिराकर पीटा गया और प्रशासनिक अमले के सामने गुंडई की गई। एसएचओ अलापुर धनंजय सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आगे की कार्रवाई कोर्ट में होगी और पुलिस आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुरजोर पैरवी करेगी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *