Breaking News

नोएडा में कुत्ते की मौत पर मुकदमा दर्ज: ​​​​​​​मालिकन ने पेट बोर्डिंग के खिलाफ दी थी शिकायत, एल्डिको सोसाइटी का मामला – Noida (Gautambudh Nagar) News

पांच साल के कुत्ते के लापता होने और बाद में उसकी मौत होने के मामले में एक महिला ने पेट बोर्डिंग की मालकिन के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन निवा

.

कुत्ता 21 अक्टूबर को सेक्टर-119 स्थित एल्डिको सोसाइटी से लापता हो गया। अंतिम बार वह सोसाइटी के गेट नंबर एक के नजदीक देखा गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक वह कुछ समय के लिए बाहर चली गई थीं ऐसे में एक परिचित की सलाह पर वह अपने कुत्ते को पर्थला स्थित पेट बोर्डिंग सेंटर में रख गईं। बाद में केयरटेकर की लापरवाही से एक हादसे में कुत्ते की मौत हो गई।

आरोप यह भी है कि कुत्ते के रखरखाव के लिए जहां उसे रखा गया था वहां के कर्मचारियों ने झूठ बोला कि कुत्ता कार से नीचे कूद गया और भाग गया। जबकि लापरवाही से कुत्ते को खुले में छोड़ा गया और एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पेट बोर्डिंग की मालकिन स्वाति के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *