Breaking News

बुलंदशहर: एसएसपी ने सिकंदराबाद का किया औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सिकंदराबाद में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसपी सिटी शंकर प्रसाद, सीओ पूर्णिमा और अन्य अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया।

 

एसएसपी ने सिकंदराबाद की गलियों और मोहल्लों में पैदल गश्त की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का विशेष निरीक्षण किया। शहर में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को देखते हुए अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च भी किया।

एसएसपी ने सीओ और इंस्पेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए कि अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *