Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत: कार सवार बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, बाइक से घर लौट रहे थे अधिवक्ता – Shahjahanpur News

 

शाहजहांपुर के पुवायां के गंगसरा गांव के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता की जान चली गई। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता परितोष दीक्षित को स्थानीय लोगों ने तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें राजकीय मेड

.

वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परितोष दीक्षित, जो खुटार थाना क्षेत्र के पटवा वार्ड के निवासी थे, अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी शाहजहांपुर-पलिया मार्ग पर गंगसरा के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी कार चालक, जो चंपावत में बैंक प्रबंधक बताया जा रहा है, को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। परितोष दीक्षित के परिवार में उनकी मौत से कोहराम मच गया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

बताया जा रहा है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही अपनी बेटी का बनारस के एक कॉलेज में विधि स्नातक में दाखिला कराया था। उनके एक बेटा और एक बेटी पुवायां में पढ़ाई कर रहे हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *