Breaking News

जालौन में मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत: एक घायल, घर लौटते समय हुआ हादसा – Jalaun News

जालौन में मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत।

जालौन में शुक्रवार देर शाम को बाइक सवार से सड़क पर अन्ना मवेशी टकराने से युवक गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना को देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की

.

बंगरा छिरिया मार्ग पर हुआ हादसा

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर बंगरा मार्ग के बीच में स्थित ग्राम कमसेरा के पास की है। बताया गया कि ग्राम कुदारी का रहने वाला रामकुमार परिहार अपने एक अन्य साथी के साथ ग्राम सुढार त्रयोदशी में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम को जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बंगरा छिरिया मार्ग के मध्य में आने वाले ग्राम कमसेरा के पास पहुंची। तभी सड़क पर रात के वक्त एक अन्ना मवेशी आ गया। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अन्ना मवेशी से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार रामकुमार परिहार और उसका अन्य साथी सड़क पर उछलकर गिर पड़े। सिर में अधिक चोट लगने के कारण रामकुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।

इस हादसे को देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ छिरिया चौकी प्रभारी राजकुमार पांडे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसकी परिजनों को सूचना दे दी। वहीं घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *