गाजियाबाद के कविनगर थाने में जुबैर अपने वकील के साथ पहुंचा।
गाजियाबाद के डासना मंदिर पर 4 अक्टूबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने जुबैर से पूछताछ की है। पुलिस के नोटिस के बाद जुबैर एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ कविनगर थाने में पहुंचा। जहां बंद कमरे में पुलिस ने पूछताछ की।
.
मंदिर समिति से जुड़ीं उदिता त्यागी ने सोशलिस्ट मोहम्मद जुबैर पर थाना कविनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। जुबैर पर भड़काऊ पोस्ट व धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 152 के तहत केस दर्ज किया था। आरोपी पहले ही कोर्ट से जमानत पा चुका है। पढ़िए पूरी खबर
अलीगढ़ में बेटी के ससुराल में पिता की पीट-पीटकर हत्या: बेटी-दामाद का समझौता कराने गए थे
अलीगढ़ में बेटी और दामाद के बीच समझौता कराने पहुंचे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोंडा थाना क्षेत्र के गांव नगला बलराम में बातचीत के दौरान बेटी के ससुरालियों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडे बरसाकर उसे लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई।
सीओ इगलास एएसपी भांवरे दीक्षा अरुण ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश जारी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
Zaman Times