Breaking News

मुरादाबाद में BJP का बड़ा फैसला: विजय बहादुर पाठक बने नए चुनाव पर्यवेक्षक

 

भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद के चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में अचानक बदलाव किया है। पहले इस जिम्मेदारी के लिए ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा को नियुक्त किया गया था, लेकिन अब उनकी जगह प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक को मुरादाबाद का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विजय बहादुर पाठक आज मुरादाबाद सर्किट हाउस में भाजपा के जिला और महानगर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

यूपी भाजपा में लंबे समय से जिला और महानगर कमेटियों का गठन नहीं हुआ था। 2019 की टीमें कार्यवाहक के रूप में काम कर रही थीं, जबकि उनका कार्यकाल 2022 में समाप्त हो चुका था। 2022 में नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष तो आए, लेकिन टीमों का गठन नहीं हुआ। 2025 में फिर नए अध्यक्ष आए, लेकिन टीमें वही पुरानी रहीं।

अब भाजपा संगठन ने तय किया है कि जिला और महानगर में नई टीमों का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिला और महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और प्रक्रिया की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस कड़ी में राकेश मिश्रा की जगह विजय बहादुर पाठक को मुरादाबाद का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *