Breaking News

बदायूं में सजी भक्ति की महफिल, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ भागवत कथा आयोजन

 

बदायूं। शहर में श्रीमद्भागवत कथा का धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है। साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से आयोजित यह कथा साहू धर्मशाला में 18 अगस्त से शुरू हुई, जो 25 अगस्त तक चलेगी। कथा के शुभारंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कथा का आरंभ किया गया।

कथा के पहले दिन सुबह करीब 10 बजे लालपुल स्थित शिव दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के बीच कलश यात्रा साहू धर्मशाला पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।

वृंदावन से पहुंचे कथा व्यास श्री अमित मोहन जी महाराज प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करा रहे हैं। पहले दिन उन्होंने भागवत कथा के महत्व और भगवान की भक्ति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे नजर आए।

आयोजकों के मुताबिक, कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कथा वाचन होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से कथा में शामिल होकर धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने और आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

ट्रस्ट के पदाधिकारी रहे मौजूद

कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में साहू समाज धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी मरुधिया एडवोकेट, उपाध्यक्ष डॉ. नीलकमल और राजाराम साहू, महामंत्री वेद प्रकाश साहू एडवोकेट, मंत्री लालता प्रसाद साहू एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजय मरुधिया, कार्यालय मंत्री आनंद प्रकाश मरुधिया, ऑडिटर मनोज साहू, सलाहकार इंजी. सुनील गुप्ता और डॉ. अमर सिंह सहित कई ट्रस्टी व सदस्य मौजूद रहे।

इसके अलावा साहू वैश्य सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद बाबू गुप्ता, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राठौर, महामंत्री डॉ. राम बहादुर त्यागी, मंत्री रामनिवास राठौर और ऑडिटर अशोक साहू समेत अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

25 अगस्त तक चलेगी कथा

यह धार्मिक आयोजन 18 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के धार्मिक और आध्यात्मिक संदेशों से परिचित कराया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *