Breaking News

लखीमपुर में बीजेपी विधायक पर हमला: पत्नी के साथ इवनिंग वाक पर निकले थे सौरभ सिंह, फायरिंग भी हुई; बाल-बाल बचे – Lakhimpur-Kheri News

लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ पर हमला हुआ है। वह अपनी पत्नी के साथ घर से इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। दो युवकों ने फायरिंग कर दी l घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गईl विधायक की निशानदेही पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरा

.

कस्ता से विधायक सौरभ सिंह सोनू के घर के पास दो युवक शराब पी रहे थे। विधायक अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक पर निकले थे। युवकों को टोकने पर विवाद होने लगा। नोकझोंक होने के बाद फायरिंग करके दोनों युवक भाग गए।इस गोलीबारी में बीजेपी विधायक बाल-बाल बच गए। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। फिलहाल दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे विधायक मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव कॉलोनी की है। जहां पर कस्ता के विधायक सौरभ सिंह अपने पिता पूर्व राज्य सभा सांसद जुगल किशोर के साथ रहते हैं। देर रात जब वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर वॉक पर निकले थे, इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर दो युवक शराब पी रहे थे।

फायरिंग करते हुए भाग गए जब उन्होंने शराबियों को टोका तो दोनों शराबी उनसे विवाद करने लगे और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना विधायक सौरभ सिंह सोनू ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपियों की तलाश कर दी।

सदर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया- विधायक ने जिन आशंका जताई है। उन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है l

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *