Breaking News

व्यवसाई के घर पर अराजकतत्वों ने की फायरिंग: इटावा में शटर बनाने का करता है काम, पुलिस को मौके पर मिली बुलेट – Etawah News

इटावा में कानून व्यवस्था की धज्जियां अराजकतत्व उड़ा रहे हैं। एक व्यवसाई के घर पर फायरिंग कर दी। गोली व्यापारी के खिड़की और दीवार पर जाकर लगी। व्यापारी में घटना की जानकारी पुलिस को दी।

.

जानकारी के मुताबिक थाना फ्रैंड्स कॉलोनी क्षेत्र में शटर व दरवाजे बनाने वाले व्यवसाई सुशील कुमार सक्सेना अपने परिवार के साथ पुरानी पीएसी में रहते है। बुधवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर परिवार के साथ सो गए। रात करीब सवा 12 बजे एक बाइक पर सवार दो युवक आए। उन्होंने गली से उनके मकान के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। अराजक तत्वों के द्वारा चलाई गई गोलियां उसके ऊपरी मंजिल बने कमरे में लगे जंगलों के शीशे पर लगी। जिससे शीशा टूट गया। इसके अलावा दो गोलियां उनकी दीवार में जा लगी। गोली से शीशा टूटने से कमरे में सो रहा उनका पुत्र जाग गया। इसके बाद अराजक तत्वों ने कई राउंड फायर किए। फायरिंग की पूरी घटना उनके मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से बुलेट बरामद हुए है। पीड़ित ने इस संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने व जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस अब तक अराजक तत्वों को नहीं पकड़ पाई है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *