Breaking News

गाजियाबाद में अभी भी हवा जहरीली: NCR में AQI में अभी भी सुधाार नहीं, रात में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट – Ghaziabad News

गाजियाबाद में सुबह के समय मौसम।

गाजियाबाद में अभी भी हवा साफ नहीं हुई है। कभी AQI कम होता है तो फिर से अचानक धुंध जैसी छा जा रही है। आज गुरुवार भी बुधवार की तरह ही AQI है। ऐसे में इस सप्ताह में मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्म्मीद है। यहां सबसे ज्यादा लोनी इलाका प्रभावित है। दिल्ली से

.

कुछ स्कूल खुले, कुछ अभी भी बंद

NCR में AQI के बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट कड़े आदेश दिए। जिसके बाद जिले में कक्षा 12 तक के स्कूल बंद किए गए। 26 नवंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किया है कि कक्षा 12 तक के सकूल हाइब्रिड मोड में संचालित कराया जाना चाहिएं। ऐसे में तरह से क्लासें चल सकती हैं। जहां दोनों तरह से कक्षाएं चल रही हैं।

NCR में आज AQI में सुधार नहीं

दीपावली पर पटाखों से फैले प्रदूषण ने NCR के अलावा दूसरे राज्यों में भी हवा को जहरीली कर दिया। NCR में AQI लगातार बदल रहा है। बुधवार को थोड़ी सी राहत मिली, लेकिन अधिक सुधार नहीं है। गाजियाबाद व नोएडा में AQI लेवल आज बुधवार जैसा है। प्रशासन द्वारा प्रदूषण संबंधित सभी इकाई बंद हैं, निर्माण कार्य और डीजल से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंधित है।

लोनी का AQI 300 से नीचे पहुंचा

प्रदेश में गाजियाबाद का AQI आज बुधवार को घटा है। आज सुबह गाजियाबाद का AQI 211 से बढ़कर 234 पहुंच गया। वहीं वसुधंरा का AQI 177 से बढ़कर 236 पहुंच गया, इंदिरापुरम का AQI 278 और संजयनगर का AQI 160 रहा। लोनी का AQI 245 से बढ़कर 262 पहुंच गया। गाजियाबाद का लोनी इलाका और वसुंधरा भी ज्यादा प्रदूषित है।

NCR का AQI

शहर AQI
दिल्ली 310
नोएडा 223
गाजियाबाद 234
मेरठ 206
हापुड़ 148

 

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *