Breaking News

जौनपुर में कल कबड्‌डी के ट्रायल्स: सेलेक्शन के बाद मंडलीय टीम होगी गठित, वाराणसी में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – Jaunpur News

खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग और कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 28 से 30 नवंबर तक वाराणसी में आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में खेल अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने जानकारी दी कि जौनपुर के जूनियर बालक कबड्ड

.

जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 26 नवंबर को वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में सुबह 9:30 बजे से आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद मंडल की टीम का गठन होगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

खिलाड़ियों के लिए नियमावली:

1. इच्छुक खिलाड़ी चयन-परीक्षण में भाग लेने के लिए अपना पात्रता प्रमाण पत्र, फोटो, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लाएं। 2. खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद होना चाहिए और वजन 70 किग्रा या उससे कम होना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी श्री कन्हैया सिंह यादव, अंशकालिक मानदेय कबड्डी प्रशिक्षक, से 6386089062 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *