Breaking News

गोरखपुर में शादी के बाद दहेज की मांग: मारपीट- अवैध संबंध का आरोप, पत्नी की शिकायत पर पति समेत पांच पर हुई FIR – Gorakhpur News

गोरखपुर में शादी के बाद दहेज की मांग, फिर मारपीट और जबरन गर्भपात… इसके बाद पति के अवैध संबंधों का खुलासा। आखिर में थाने में पत्नी के सामने प्रेमिका के साथ शादी करने को बोला पति। यह कहानी है रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली प्रियंका यादव की, जिसने पति नवन

.

गर्भवती हुई तो बढ़ा अत्याचार, मारपीट से हुआ गर्भपात

दरअसल, प्रियंका ने बताया कि 28 नवंबर 2017 को उसकी शादी रामगढ़ताल के नहर रोड निवासी नवनीत यादव उर्फ सन्नी से हुई थी। शुरू में सब ठीक था, लेकिन कुछ ही महीनों में ससुरालवालों ने दहेज के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन मारपीट और उत्पीड़न की वजह से गर्भपात हो गया। बाद में बेटी पैदा हुई, लेकिन ससुरालवालों का अत्याचार और बढ़ गया।

पति के अवैध संबंध का पता चला तो बढ़ा विवाद

प्रियंका का कहना है कि एक दिन पति के मोबाइल पर कॉल आई। जब उसने रिसीव किया, तो दूसरी तरफ एक युवती की आवाज थी। जब प्रियंका ने इस बारे में पूछताछ की, तो पता चला कि नवनीत का दूसरी लड़की से संबंध है। इस पर विवाद बढ़ा तो मामला महिला थाने तक पहुंचा।

थाने में पत्नी के सामने प्रेमिका संग शादी का ऐलान

प्रियंका ने बताया कि पुलिस ने पति को महिला थाने के मध्यस्थता केंद्र में बुलाया। लेकिन वहां नवनीत अपनी प्रेमिका को साथ लेकर पहुंचा और पत्नी के सामने ही ऐलान कर दिया कि अब वह उसी से शादी करेगा।

प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने नवनीत यादव, उसके पिता विरेंद्र यादव, मां मनोरमा, भाई विनीत उर्फ शुभम यादव और दोस्त शशि सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *