इटावा के बसरेहर क्षेत्र के बारालोकपुर गांव में प्रशासन ने इटावा-बरेली हाईवे चौड़ीकरण के तहत निर्मल कुमार दुबे के मकान पर बुलडोजर चला दिया। मकान मालिक का आरोप है कि उसके मृत भाई विमल कुमार दुबे, जिनकी 11 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, के नाम पर नोटिस भेज
.
निर्मल कुमार दुबे ने बताया कि उनके तीन भाई हैं, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। मुआवजे की राशि तीनों भाइयों में बांटने की बजाय मृत भाई के नाम दर्ज कर दी गई। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। राजस्व टीम ने बुधवार को जबरन मकान तुड़वा दिया, जबकि सिविल कोर्ट में मकान स्वामित्व को लेकर मामला लंबित है।
तहसीलदार जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण के काम को समय पर पूरा करना है, और नोटिस के बावजूद दस्तावेज जमा न करने पर यह कार्रवाई की गई। मुआवजा राशि भू-स्वामी के खाते में ट्रांसफर की जाएगी जब सभी दस्तावेज़ जमा हो जाएंगे।
Source Agency News
Zaman Times