Breaking News

चित्रकूट: जंगलों में ड्रोन से निगरानी, हथियारबंद बदमाशों की सक्रिय तलाश जारी

पुलिस ने ड्रोन से की जंगलों की निगरानी।

चित्रकूट अनुभाग की पुलिस ने जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विक्रम सिंह और एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।

 

इस अभियान में चित्रकूट, मझगवां, धारकुण्डी, बरौंधा और सभापुर थानों की हथियारबंद टीमें शामिल रहीं। पुलिस ने पन्ना जिले के सरहदी इलाकों में स्थित कई गांवों के जंगलों में तलाशी ली। इनमें कठवरिया, सेहा, भंवर, सुनहा नाला, जवारिन खैरवार मझगवा, गड़ौखर, भटवा, केल्होरा, खरहा हरदुआ भगड़ा सेजवार और गोदावरी शामिल हैं।

पुलिस ने यूपी के खमरिया बदरी के जंगलों में भी सर्चिंग की। टीमों ने तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों, ठेकेदारों और पशुपालकों से हथियारबंद बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर सरहदी क्षेत्र में पुलिस मुखबिर तैनात किए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। पुलिस ने सूचना के आदान-प्रदान के लिए स्थानीय लोगों के साथ मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *