Breaking News

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर: युवक की मौत, पत्नी को बहन के घर छोड़ने गया था – Unnao News

 

 

हादसे में युवक की मौत हो गई।

उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में कूरेमऊ चौराहे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय शिव कुमार पाल की मौत हो गई। मिर्जापुर कला गांव के निवासी शिव कुमार अपनी पत्नी महेश्वरी को बहन के घर छोड़कर लौट रहे थे, जब रसूलाबाद से सफीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

 

गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को राहगीरों ने तुरंत मियागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो छोटे बेटे नितेश और आशिक हैं, जो अब पिता के साये से महरूम हो गए हैं। शिव कुमार चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

घटना की जानकारी देते परिजन।

घटना की जानकारी देते परिजन।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खतरनाक मोड़ पर हादसे स्थानीय लोगों ने बताया कि कूरेमऊ चौराहा एक खतरनाक मोड़ बन चुका है, जहां मवई ब्रम्हनान-मिर्जापुर कला संपर्क मार्ग और रसूलाबाद-सफीपुर मार्ग का क्रॉसिंग है। यहां न तो कोई ट्रैफिक संकेतक हैं और न ही स्पीड ब्रेकर, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा उपायों को लागू करने की मांग की है।

 

Source link

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *