Breaking News

मेट्रो प्रशासन ने बताया – कंपनी भागी नहीं है, टनल निर्माण का कार्य पूरा किया गया: चुन्नीगंज से सेंट्रल तक सुरंग बन चुकी है; ठेकेदार और कंपनी के बीच भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है।

कानपुर में अंडरग्राउंड मेट्रो सेक्शन के लिए टनल निर्माण का कार्य तुर्किये की कंपनी गुलेरमर्क ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। कंपनी ने चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक सुरंग बनाने का कार्य 8 अप्रैल को सम्पन्न किया, जिसके बाद उसने काम बंद कर दिया।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा के अनुसार, गुलेरमर्क कंपनी ने टनल निर्माण का कार्य तय समय पर पूरा किया है। यह कार्य चार प्रमुख स्टेशनों—चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज—के अप और डाउन ट्रैक पर लगभग 5 किलोमीटर क्षेत्र में किया गया।

इस परियोजना का उद्घाटन 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

कंपनी ने बंद किया अपना ऑफिस।

कंपनी का 100 करोड़ रुपए जमा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मेट्रो का कोई विवाद नहीं है। जो भी विवाद है वो गुलेरमर्क और उनके ठेकेदारों के बीच है। जानकारी में आया है कि ठेकेदारों का करीब 55 करोड़ रुपए बकाया है।

कंपनी सभी का बकाया देगी। इसके लिए कंपनी ने भी आश्वस्त किया है। अगर कंपनी नहीं देगी तो 100 करोड़ जमा गारंटी मनी से सरकार के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदारों को पेमेंट कर दिया जाएगा।

10 महीने से नहीं हुआ भुगतान मोतीझील स्टेशन के आगे अंडरग्राउंड सेक्शन पर नयागंज स्टेशन तक काम ज्वाइंट वेंचर भारत की कंपनी सैम इंडिया और तुर्किये की कंस्ट्रक्शन कंपनी गुलेरमर्क ने कराया है। गुलेरमर्क ने 53 सबलेट फर्म को 2021 में काम दिया था। इन लोगों ने काम कराया और थोड़ा-थोड़ा पैसा देकर बड़ी रकम रोके रहे।

रेडियंट फर्म के ठेकेदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक कंपनियों को 50 प्रतिशत का ही भुगतान हुआ है। आठ से 10 महीने से भुगतान नहीं हो सका है। इस कंपनी ने स्टेशन से लेकर टनल बोरिंग मशीन से टनल तक बनवाई। अब कंपनी पेमेंट लटका रही है।

कंपनी ने पेमेंट विवाद को लेकर पत्र जारी किया।

इन ठेकेदारों को नहीं हुआ पेमेंट अंडरग्राउंड स्टेशन और सेक्शन बनाने वाले 53 ठेकेदारों में नौ ठेका फर्मों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को डीएम ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की थी। इसमें सबसे अधिक मेट्रो मार्बल का 3.70 करोड़, रेडिएंट सर्विसेज के 1.20 करोड़, श्रेयांस इन्फ्राटेक के 1.70 करोड़ का बकाया है।

इसके अलावा एस इंटीरियर के 74.80 लाख, एमडी एहसान पेंटर के 39.80 लाख, विनोद गुप्ता इंटरप्राइजेज के 8.54 लाख, नंदन प्रीफैब के 29.50 लाख, श्री बालाजी इंटरप्राइजेज के 21.50 रुपये की पेमेंट नहीं हुई है।

गुलेरमर्क कंपनी ने टनल बनाने का काम कानपुर में किया।

कंपनी ने बंद किया कार्यालय पेमेंट को लेकर कंपनी और ठेकेदारों के बीच चल रही तनातनी को लेकर कंपनी ने कानपुर स्थित कार्यालय बंद कर दिया है। वहीं मंगलवार देर रात गुलेरमर्क कंपनी ने पक्ष जारी करते हुए कहा कि सभी ठेकेदारों का जो भी पेमेंट है, उसे दिया जाएगा।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *