Breaking News

कानपुर के 16 स्थानों पर बनाए जाएंगे फुटसल ग्राउंड, प्रत्येक पर होगा 15 लाख रुपए का खर्च; एक महीने में निर्माण होगा पूरा – कानपुर समाचार

शास्त्री नगर में फुटसल मैदान तैयार हो गया है।

क्रिकेट और फुटबॉल प्रेमियों के लिए कानपुर नगर निगम एक नई पहल कर रहा है। शहर के 16 विभिन्न स्थानों पर बॉक्स क्रिकेट और फुटसल ग्राउंड तैयार किए जाएंगे। फिलहाल 4 स्थानों पर फुटसल ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और अगले एक सप्ताह में अन्य जोनों में भी निर्माण कार्य शुरू होने की योजना है।

15 लाख की लागत से तैयार होगा एक मैदान

खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने शहर के 18 स्थानों पर बॉक्स क्रिकेट व फुटसल ग्राउंड तैयार करने की योजना बनाई थी। जिनमें से शहर के शास्त्री नगर और बाबूपुरवा में फुटसल ग्राउंड तैयार कर लिया गया है। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने फुटसल ग्राउंड (फुटबाल खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बना मैदान) को लेकर बताया कि इस तरह के मैदानों को तैयार करने के लिए नगर निगम की ओर से औसतन 15 लाख रुपए प्रति मैदान पर खर्च होंगे।

सभी मैदानों का पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

इतनी राशि से हम मैदानों में अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली सुविधाएं देंगे। उन्होंने बताया कि बॉक्स क्रिकेट में खिलाड़ी क्रिकेट खेल सकते हैं, वहीं फुटसल ग्राउंड में भी 15 से अधिक खिलाड़ी एक मैच में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राउंड के मेटीनेंस के लिए लोगों को शुल्क देना होगा। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी मैदानों का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा।

इन स्थानों पर बनेगा फुटसल ग्राउंड

जोन–1 में रायपुरवा रामलीला पार्क, जोन–2 में वार्ड 62, 70 व राम गोपाल चौराहा पार्क, जोन–3 में रामलीला पार्क, बसंत विहार, वार्ड–36 व 80, जोन–5 में वार्ड 7 चरण सिंह कालोनी पार्क, वार्ड 45 दुर्गा मंदिर पार्क बर्रा–8 व वार्ड–57 पनकी अंजनी पार्क

यह देना होगा शुल्क

–6 से 14 वर्ष के बच्चों को प्रशिक्षण के लिए 500 रुपए प्रतिमाह

–दिन में क्रिकेट मैच के लिए 700 रुपए प्रति घंटा

–रात में क्रिकेट मैच के लिए 900 रुपए प्रति घंटा

–प्रतियोगिता के लिए दिन में 4 घंटे 2000 रुपए

–प्रतियोगिता के लिए रात में 4 घंटे 3000 रुपए

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *