बंसत पंचमी के उत्सव पर हवन पूजन करते प्रबंध समिति के सदस्य
मेस्टन रोड स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज के सनातन धर्म भवन में ‘बसंत पंचमी उत्सव व विद्यालय स्थापना दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया । मां सरस्वती के पूजन–हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
.
बसंत ऋतु में खिलता प्रकृति का कण-कण
समारोह के मुख्य अतिथि योगेंद्र भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि बसंत ऋतु आते ही प्रकृति का कण-कण खिल उठता है। मानव तो क्या पशु-पक्षी तक उल्लास से भर जाते हैं। हर दिन नयी उमंग से सूर्योदय होता है और नयी चेतना प्रदान करता है।
बसंत पंचमी का पर्व भारतीय जनजीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है। प्राचीन काल से इसे ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का जन्मदिवस माना जाता है। जो शिक्षाविद, भारत और भारतीयता से प्रेम करते हैं। वह इस दिन मां शारदे की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान होने की प्रार्थना करते हैं।
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समारोह के मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना जय जय हे वीणा वादिनी…, सामूहिक बसंत गीत आयो आयो बसंत ऋतु आयो… स्वागत नृत्य शुभ स्वागतम्… वसंत नृत्य एवं शुभ दिन आयो रे… जैसे गीतों से समारोह की गरिमा बढ़ाई।
अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला ने कराया। कार्यक्रम का संचालन समृद्धि मिश्रा, सौम्या शुक्ला ने किया। इस दौरान पं. रमाकांत मिश्र, अमर सिंह, प्रकाश नारायण, भवानी भीख मौजूद रहे।
Source Agency News
Zaman Times