Breaking News

बरेली में 6 साल की बच्ची की जहर देकर हत्या: 20 दिन बाद भी आरोपी पकड़ से दूर, परिवार ने CM को लिखा पत्र – Aonla News

बच्ची की मां ने राष्ट्रपति को लिखा न्याय दिलवाने के लिए पत्र।

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 6 वर्षीय बच्ची की जहर देकर हत्या कर दी गई। मृतक बच्ची के पिता राम लखन ने बताया कि उनकी बेटी नैना को कुछ लोगों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

.

घटना के समय बच्ची ने अपनी दादी को बताया था कि किसी ने उसे जबरन कुछ खिलाया है और उसका मुंह कड़वा हो रहा है। इसके कुछ देर बाद ही उसके मुंह से झाग निकलने लगा और उसकी मृत्यु हो गई। 13 जनवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम भी कराया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में आनाकानी कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। राम लखन, जो एक गरीब मजदूर हैं, का कहना है कि आरोपी अपनी पुलिस से सांठगांठ और पैसों के बल पर बच निकलने की धमकी दे रहे हैं।

परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उनकी बच्ची को न्याय मिले।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *