लखनऊ में अग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन शनिवार को मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए छावनी के AMC स्टेडियम में फिजिकल समेत तमाम भर्ती प्रक्रिया जारी है । अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए फतेहपुर जिले
.
रेस में दौड़ते हुए अग्निवीर अभ्यर्थी
प्रत्येक अभ्यर्थी को भर्ती के दौरान 5 चरणों से गुजरना होता है।
1) CEE ( Common Entrance Exam )
2) PFT ( Physical Fitness Test )
3)PMT ( Physical Medical Test )
4) Documentation
5) Medical
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर पहले सभी कैंडिडेट्स का फिजिकल कराया गया. इस दौरान हाई और लांग जंप, दौड़ जैसी प्रक्रिया की गई। इसके अलावा अभ्यर्थियों की लंबाई, वजन और सीने का माप लिया गया।

अग्नि वीर बनने के लिए पहुंचे युवा
अप्रैल 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास करने वाले अभ्यर्थी 10 से 22 जनवरी 2025 तक भर्ती रैली में भाग ले रहे हैं। भर्ती रैली में 13 जिलों – औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के लगभग 10,000 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।

धरती के दौरान की तस्वीर
9 वी रैली हो रही है
मेजर जनरल मनोज तिवारी ने कहा कि सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का युवाओं के पास सबसे बेहतर मौका है। रिक्रूटिंग जोन लखनऊ , उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का अग्नि वीर की भर्ती करवाता है। अब तक 8 रैलियां की जा चुकी है और यह 9 वी रैली हो रही है। आगामी दिनों में अग्नि वीर योजना में और भी बदलाव होंगे जो युवाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे।

रैली के लिए तैयार किया गया मॉडल
दुष्प्रचार से बचना चाहिए
भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरीके से पारदर्शी और व्यवस्थित है। पूरी प्रक्रिया का सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी किया जा रहा है । भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होता है। आमतौर से विफल होने वाले अभ्यर्थी मनगढ़ंत कहानी सुनाते हैं जो की एक प्रकार का दुष्प्रचार है इससे बचना चाहिए।
भर्ती में लागू की गई नई सुविधाएं
भर्ती प्रक्रिया में टेक्नोलॉजी का सहयोग लिया गया है मैन्युअल भर्ती में अभ्यर्थियों को यह शक रहता था कि कौन कितना आगे और पीछे रहा है। पूरी फिजिकल टेस्ट के दौरान और मेडिकल में हर एक चीज का सीसीटीवी मॉनिटरिंग किया जा रहा है । किसी अभ्यर्थी को शक हो तो वह सीसीटीवी वीडियो देख सकता है।
ग्रीवेंस सेल बनाया गया है अगर किसी अभ्यर्थी को कोई शक है तो वहां जाकर शिकायत कर सकता है और सीसीटीवी देख सकता है।
अभ्यर्थियों को मोटिवेट करने के लिए जो कैंडिडेट प्रथम स्थान हासिल कर रहा है उसे सेना की तरफ से टी-शर्ट गिफ्ट दी जा रही।
प्रशासन की ओर से सभी अभ्यर्थियों के लिए खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था की गई है। ठंड को ध्यान में रखते हुए रात में रुकने वाले सभी अभ्यर्थियों को बिस्तर और कंबल दिए गए।
भर्ती की तस्वीरें देखें

भर्ती प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट्स की नंबरिंग करते हुए

हाई जंप लगाता हुआ कैंडिडेट

लॉन्ग जंप करता हुआ कैंडिडेट

फिजिकल टेस्ट की तस्वीर

फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेते हुए युवा
Source Agency News
Zaman Times