लखनऊ के लोगों ने नए साल 2025 का ग्रैंड वेलकम किया। रात 12 बजते ही डीजे के शोर के बीच चौतरफा हैप्पी न्यू ईयर 2025 की गूंज सुनाई दी। साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत को लेकर बच्चों-बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में गजब का उत्साह दिखा।
.
जश्न के बीच सड़कों पर कहीं हुड़दंग ना हो, इसके लिए लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस रात भर अलर्ट रही। लोगों ने जमकर नववर्ष 2025 का जश्न मनाया।
तस्वीरों में देखिए नववर्ष 2025 का स्वागत और वर्ष 2024 की विदाई…
समिट बिल्डिंग में 12 बजते ही लोगों ने जमकर डांस किया।

हजरतगंज में भी नए साल का जश्न मनाने पहुंचे लोग।

हजरतगंज में नए साल का जश्न मनाने जुटी लोगों की भीड़।

समिट बिल्डिंग में लोगों ने कपल और ग्रुप डांस किया।
Source Agency News
Zaman Times