BHU के रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे को साइबर जालसाजों ने फंसाने की धमकी देकर 118900 रुपए खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित रिटायर्ड प्रोफेसर ने चितईपुर थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। पुलिस FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी ह
.
रेडीमेड कपड़ा गोदाम और जूट शोरूम में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू
फिरोजाबाद के गंज बाजार स्थिति जूट शोरूम और रेडीमेड कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के ऊपर रह रहे परिवार ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 4 टीमें मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगना बताया जा रहा है। आग को समय से बुझा लिया गया। गोदाम के ऊपर पूरा परिवार रह रहा था, जिसे बचा लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर
मुरादाबाद में देर रात 2 गोकशों का एनकाउंटर; 4 दिन पहले किया था गोवंशीय पशुओं का कटान; पिकअप से गाय काटने निकले थे

मुरादाबाद में सोमवार देर रात मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुरादाबाद पुलिस ने सोमवार देर रात एक एनकाउंटर में दो गोकशों को गोली मारी है। गोली उनके पैर में लगी। घायल गोकशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ने 4 दिन पहले गोवंशीय पशुओं का कटान करके उनके अवशेष गांगन नदी के किनारे फेंक दिए थे। तभी से पुलिस को दोनों की तलाश थी
Source Agency News live
Zaman Times