देवरिया के एक गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला के डिलीवरी ब्वॉय से प्रेम का मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। महिला के पति ने गांव के लोगों की मदद से रविवार को दोनों को मिलते हुए पकड़ लिया। लोगों ने डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई कर उसे पुलिस को सौ
.
मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बुलाया। थाना पहुंची महिला ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर युवक के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की। परिजनों के काफी समझाने के बाद महिला घर आई, लेकिन देर शाम बेटी को लेकर फिर लापता हो गई। पति ने पत्नी और बेटी के लापता होने की पुलिस को तहरीर दी है।
आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला का पति के बाहर रहकर नौकरी करता है। महिला जरूरत की सामानों की खरीददारी प्रायः ऑनलाइन करती थी। सामान देने के दौरान एक डिलीवरी ब्वॉय से महिला की नजदीकियां बढ़ गईं। कोई सामान आर्डर करने पर वहीं युवक – सामान देने पहुंचने लगा।
पति ने बात करते हुए पकड़ा इस दौरान महिला का डिलीवरी ब्वॉय से प्रेम हो गया। धीरे धीरे यह बात गांव में फैल गई। पति के घर लौटने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसे दी। इसके बाद पति महिला की निगरानी करने लगा। शनिवार की रात डिलीवरी ब्वॉय और महिला दोनों गांव में एक सुनसान जगह पर बात कर रहे थे।
तभी पति ने लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया और पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय को हिरासत में ले लिया और दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया। रविवारों को थाना पर पहुंची महिला ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही और पति द्वारा उत्पीड़न किए जाने की बात बताई।
महिला अपनी बेटी के साथ फरार घर वालों और ग्रामीणों के समझाने पर वह जैसे तैसे गर लौटी, लेकिन शाम होते ही अपनी बेटी के साथ फुर्र हो गई। पीड़ित पति ने दोनों के लापता होने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग कि है।
क्या बताया थानाध्यक्ष ने भटनी थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है महिला की तलाश की जा रही है।
Source agency news
Zaman Times