Breaking News

‘पुष्पा 2’ को ‘मुफासा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दी कड़ी टक्कर, पहले दिन भारत में किया कमाल

 

Image Source : INSTAGRAM
‘मुफासा: द लायन किंग’ कलेक्शन

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मशहूर फिल्म ‘द लॉयन किंग’ की प्रीक्वल ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की। यह आंकड़ा 2019 में ‘द लॉयन किंग’ की पहले दिन की कमाई का लगभग 80 प्रतिशत है। भारत में इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। जहां कई देशों में ‘मुफासा’ ने अपनी पिछली फिल्म की कमाई के बराबर कमाई की है वहीं भारत में पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है। मुफासा अपनी टोली सिंबा, टिमन और पुंबा के साथ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं।

मुफासा: द लायन किंग कलेक्शन डे 1

फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई है। हिंदी वर्जन में शाहरुख खान और तेलुगू वर्जन में महेश बाबू की आवाज ने कहानी को बहुत ही अच्छे से पेश किया है। सैक्निल्क के अनुसार, ‘मुफासा’ ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में लगभग 10 करोड़ की कमाई की। वहीं पहले दिन की कमाई देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘मुफासा’ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को जबरदस्त टक्कर दे सकती है। पहले दिन का कलेक्शन देख उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म ‘मुफासा’ की कमाई में शनिवार और रविवार को बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शाहरुख खान के अलावा हिंदी वर्जन में संजय मिश्रा, श्रेयस तलपदे जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी आवाज पुंबा और टिमोन जैसे किरदारों को दी है। इस वजह से हिंदी में फिल्म को भारत में अच्छा मुनाफा हो रहा है।

मुफासा: द लायन किंग डे 1 इंग्लिश (3डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

‘मुफासा: द लायन किंग’ की शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 को कुल 17.55% अंग्रेजी में ऑक्यूपेंसी थी।

सुबह के शो: 8.03%

दोपहर के शो: 13.73%

शाम के शो: 21.03%

रात के शो: 27.42%

मुफासा: द लायन किंग डे 1 हिंदी (3डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

‘मुफासा: द लायन किंग’ की शुक्रवार, 20 दिसंबर, 2024 को कुल मिलाकर हिंदी में 12.80% ऑक्यूपेंसी रही।

सुबह के शो: 6.09%

दोपहर के शो: 9.38%

शाम के शो: 15.87%

रात के शो: 19.86%

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *