Breaking News

प्रियंका गांधी की सांसदी खतरे में, छिन जाएगी लोकसभा की सदस्यता? –

 

Image Source : FILE
प्रियंका गांधी

कोच्चि: वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी की लोकसभा सदस्यता पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल, वायनाड लोकसभा सीट पर उनकी जीत को चुनौती देते हुए बीजेपी नेता नव्या हरिदास ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

अहम जानकारियां छिपाने का आरोप

नव्या हरिदास ने वायनाड से BJP के टिकट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वो प्रियंका गांधी से 5,12,399 वोटों से हार गई थीं। वे CPI के सत्यन मोकेरी के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। केरल हाईकोर्ट के समक्ष अपनी याचिका में, हरिदास ने तर्क दिया है कि गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय, उनके और उनके परिवार के स्वामित्व वाली विभिन्न संपत्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी छिपा दी थी।

मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप

हरिदास के अनुसार, प्रिंयका गांधी ने मतदाताओं की पसंद को प्रभावित करने के इरादे से मतदाताओं को गुमराह किया, गलत जानकारी दी और अंधेरे में रखा। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कई मौकों पर मतदाताओं पर अनुचित प्रभाव डाला और कानून का उल्लंघन किया।

 कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति

बता दें कि प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि कुल अचल संपत्ति 13.89 करोड़ रुपये की है। वहीं प्रियंका ने बताया था कि उनके पति रॉबर्ड वाड्रा के पास कुल 37.91 करोड़ रुपये की चल संपति है। इस चुनावी हलफनामे के मुताबिक प्रियंका गांधी पर करीब 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दिया बड़ा संदेश

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *