प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सपा महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल एवं अन्य सपा नेता
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में विपक्ष जगह जगह प्रदर्शन कर रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने मथुरा में DM ऑफिस पहुंच कर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के न
.
संविधान निर्माता की तस्वीर लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
शनिवार को समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल के नेतृत्व में सपा नेता और कार्यकर्ता मथुरा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा नेताओं का कहना था कि गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। यह स्वीकार नहीं है।
संविधान निर्माता की तस्वीर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा नेता
गृह मंत्री मांगें माफी
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा नेताओं ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह माफी मांगें नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर वह माफी नहीं मांगते तो इस्तीफा दें। ऋतु गोयल ने कहा अगर वह इस्तीफा नहीं देते तो मंत्री मंडल को उनको बर्खास्त कर देना चाहिए।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा नेता
सपा नेताओं पर लगाया पुलिस का पहरा
प्रदर्शन करने पहुंची समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल ने बताया कि योगी सरकार ने इस प्रदर्शन को रोकने के लिए सपा नेताओं के घर पर पहरा बैठा दिया है। प्रदर्शन करने के लिए सपा नेता पुलिस से बचकर घरों से निकल कर आए हैं। जिलाध्यक्ष के घर पुलिस बैठी है। रात से ही पुलिस ने घरों पर डेरा डाल दिया। स्थिति यह हो गई है कि अपनी बात नहीं कह सकते।

सपा नेताओं ने बताया कि प्रदर्शन से रोकने के लिए उनके घरों पर पुलिस का पहरा बैठा दिया
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने दो मांग की। जिसमें लिखा कि गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता पर जो टिप्पणी की है उसके लिए वह माफी मांगें। इसके अलावा अपमान जनक टिप्पणी पर गृह मंत्री को मंत्री मंडल बर्खास्त करे।
Source Agency News
Zaman Times