Breaking News

वाराणसी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया: महाकुंभ में एक करोड़ हिंदुओं की करेंगे सेवा,बोले-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो – Varanasi News

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया सोमवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश में हिंदुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि हर घर तीन बच्चे होने जरूरी हो गया है। बांग्लादेश के मुद्दे पर डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने द

.

एक करोड़ हिंदुओं की कुंभ में करेंगे सेवा

वाराणसी पहुंचे डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज में जो महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है, उसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी संयुक्त रूप से पूरी दुनिया से आने वाले एक करोड़ हिंदुओं की मदद करने के लिए तैयार हैं, जिसमें हम लाखों लोगों को चाय वितरित करेंगे। उसके अलावा संस्था की ओर से कंबल वितरण भी किया जाएगा। यही नहीं रोजाना आठ से 10 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से महाकुंभ में शामिल होने के लिए जिसे अपना पंजीकरण करना है, वह हिंदू हेल्पलाइन डॉट इन पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

Source Agency News 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *