अयोध्या में स्कूल के छतो पर लगेगा सोलर प्लांट।
रामनगरी अयोध्या में अब सरकारी विद्यालयों में सोलर प्लांट लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। सबसे पहले नगर निगम क्षेत्र के 76 विद्यालयों को सोलर प्लांट लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद प्रदेश सरकार ने अयोध
.
तीन किलो वाट का होगा प्लांट
सोलर प्लांट लगाने के बाद बिजली का बिल बहुत ही कम हो जाता है। सरकारी संस्थानों में इसके लगने के बाद सरकार को बिजली के बिल का खर्च भी कम उठाना पड़ रहा है। सरकारी विद्यालयों में तीन किलो का सोलर प्लांट लगाने जाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
इन विद्यालयों में लग रहा है प्लांट
प्राथमिक विद्यालय कटरा, रामनगर, महाजनी टोला, हसनुक़टरा, साहबगंज, अंगूरीबाग, रायगंज, बनबीरपुर, मिर्जापुर, हासापुर, बेगमगंज, गद्दोपुर, खोजनपुर, राणोपाली, फतेहगंज, सहादतगंज, हैदरगंज, रीडगंज, बेगमगंज, पहाड़पुर, नागबाबा व बनबीरपुर इत्यादि प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में सोलर प्लांट लगाये जायेंगे।
बड़ी संख्या में लोग भी लगवा रहे
यूपी नेडा के अधिकारी प्रवीन नाथ पाण्डेय ने बताया कि सोलर सिटी प्लांट लोग अब घरों में भी लगवा रहे हैं। अबतक 512 लोग अयोध्या में सोलर प्लांट अपने घर की छत पर लगवा चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग बिजली का बिल बचाने के लिए रोजाना घरों पर प्लांट लगवा रहे हैं।
Source Agency News
Zaman Times