छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में अब शिक्षा जगत के लिए ही नहीं बल्कि खेल के लिए पहचाना जाएगा। यहां पर स्पोर्ट्स फंड के नाम से करीब 200 करोड़ का बजट पास हुआ है। इस बजट से राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। यहां पर ह
.
24 करोड़ से तैयार हो रहा स्टेडियम
विश्वविद्यालय में करीब 200 करोड़ स्पोर्ट्स फंड के लिए स्वीकृत हुए थे। इसमें से 24 करोड़ की लागत क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। इसमें 10 हजार दर्शक क्षमता होगी। इसके अलावा खेल की अन्य सुविधाएं भी होगी।
खेल के लिए 200 करोड़ स्पोर्ट्स फंड के लिए स्वीकृत हुए थे।
BCCI की घरेलू मैच हो सकेंगे
इस स्टेडियम में अब बीसीसीआइ की घरेलू मैच का आयोजन किया जा सकेगा। अभी तक कानपुर के पास के पास ग्रीनपार्क और कमला क्लब ही थी, लेकिन इसके बनने का बाद अब घरेलू मैचों के मिलने की उम्मीद ज्यादा बढ़ जाएगी।
लंबे समय से उप्र क्रिकेट एसोसिएशन को घरेलू श्रृंखला के लिए तीसरे सेंटर की तलाश थी। जो विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन स्टेडियम से पूरी हो जाएगी।
सरफेस ड्रेनेज सिस्टम युक्त होगा स्टेडियम
इसमें सरफेस ड्रेनेस सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके साथ ही लाल मिट्टी के सात सेंट्रल विकेट भी तैयार किए जा रहे हैं। जनवरी तक इसके तैयार होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों की माने तो इसकी शुरुआत विश्वविद्यालय के आल इंडिया टूर्नामेंट की मेजबानी के साथ की जाएगी।
ये होगी सुविधाएं
विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा सचिव डा. आशीष कटियार ने बताया कि स्टेडियम में 10 हजार दर्शक क्षमता के साथ पवेलियन, बाक्स और मीडिया बाक्स भी होगा। खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम और अंपायर, स्कोरर के लिए भी रूम होंगे।
ये क्रिकेट स्टेडियम के तैयार होने के बाद रणजी, कर्नल सीके नायडू, कूच बिहार ट्राफी और महिला क्रिकेट यहां पर हो सकेंगे। हालांकि अभी इसकी कितनी फीस होगी ये निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने ये भी बताया कि शहर में लाल मिट्टी की पिच के लिए विश्वविद्यालय का स्टेडियम पहला केंद्र भी बन जाएगा। यहां पर ओडिशा की लाल मिट्टी की पिच बनाने की योजना है।
Source Agency News
Zaman Times