दिवाली का बाजार सज चुका है। हर बाजार में भीड़ है। हर कोई अपनी जरूरत और पसंद का सामान लेने को शोरूम और दुकानों पर पहुंच रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी लोग अपनी पसंद का सामान लेने पहुंच रहे हैं। धनतेरस पर कोई भी सामान लेना शगुन माना जाता है। इस
.
बाजार में सबसे अधिक 43 इंच के LED टीवी की मांग है। हालांकि टीवी का बाजार ऑनलाइन शॉपिंग से प्रभावित है। इसके बावजूद बहुत से लोग अपनी पसंद का टीवी लेने के लिए शोरूम पर पहुंच रहे हैं। RK मार्केटिंग के मैनेजर कपिल का कहना है कि धनतेरस पर सबसे अधिक 43 इंच के टीवी की मांग है।
हालांकि इससे बड़े 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच टीवी की खरीदार भी आ रहे हैं। इसके साथ ही वॉशिंग मशीन, फ्रिज पसंद करने के लिए भी लोग परिवार के साथ शोरूम पर पहुंच रहे हैं। हालांकि बहुत से लोगों ने धनतेरस पर भीड़ अधिक देखते हुए अपने सामान पहले ही बुक करा लिए हैं। धनतेरस पर तो उन्हें सिर्फ डिलेवरी लेनी है।
Source Agency News
Zaman Times