लखीमपुर खीरी में आगामी छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने सेठघाट पूजा स्थल का दौरा किया। उनके साथ सदर विधायक योगेश वर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। डीएम ने तहसील, ब्लॉ
.
शनिवार को छठ पूजा स्थल पर निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने विधायक योगेश वर्मा और छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष के साथ बातचीत की, जहां डीएम ने पूजा आयोजन में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। डीएम ने नगर पालिका के ईओ संजय कुमार और बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को घाट की सफाई, बैरिकेडिंग, और आवागमन के मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिए।
विधायक योगेश वर्मा ने सेठघाट के सौंदर्यीकरण के प्रयासों को डीएम के सामने रखा और घाट को बेहतर बनाने में प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की। डीएम ने भी घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने का भरोसा दिलाया।

सुरक्षा के मद्देनजर, विधायक ने घाट पर पुलिस चौकी की मांग रखी, जिस पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस चौकी की स्थापना और पुलिस कर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह, बीडीओ, और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Source Agency News
Zaman Times