उन्नाव में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस ने एक आरोपी को अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त क
.
छापेमारी में पकड़ा गया युवक का नाम ताराबाबू है। वह गौसपुरा जामा मस्जिद राजधानी मार्ग शुक्लागंज का निवासी है। पुलिस ने बताया कि दरोगा कृष्णकान्त सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। ताराबाबू के पास से 14 डिब्बे मैजिक शॉट, 12 डिब्बे पटाखे, 4 पैकेट कलर फुलझड़ी (प्रति पैकेट 20 पीस), 50 डिब्बे बड़ी फुलझड़ी, 10 डिब्बे मेहताब, 3 डिब्बे विंग जवान पटाखे, 1 डिब्बा राउंड-चक्कर काप और 3 डिब्बे अग्रवाल फुलझड़ी बरामद हुए हैं।
इस गिरफ्तारी के साथ ही सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में भी एक पटाखा दुकान पर छापेमारी की गई। पुलिस ने वहां से सुतली बम भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई संयुक्त टीम द्वारा की गई। जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी सहयोग किया। पुलिस ने बताया कि ये सभी विस्फोटक सामग्री अवैध रूप से संग्रहित की गई थी और इसकी बिक्री से गंभीर घटनाएं हो सकती थीं।

पिछले कुछ समय से अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस सक्रिय है, क्योंकि दिवाली और अन्य त्योहारों के दौरान इनकी मांग बढ़ जाती है। अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ताराबाबू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Source Agency News
Zaman Times