Breaking News

गरबा व डांडिया का आयोजन: घूमर रे… गाने पर थिरकी महिलाएं, बच्चों ने क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, मिले पुरस्कार – Kanpur News

गरबा कार्यक्रम के दौरान ग्रुप फोटो खिंचवाती महिलाएं

कानपुर के श्याम नगर में अग्रवाल लोहिया जैन परिषद की ओर से तरफ से गरबा व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं ने बच्चों के संग आयोजन में खूब धमाल मचाया। महिलाएं गुजराती धुनों पर देर रात तक थिरकतीं रहीं।

.

डांडिया महोत्सव का शुभारंभ अनिल कुमार जैन, आनंद जैन व प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। गरबा व डांडिया महोत्सव के दौरान सभी महिलाएं व बच्चियों ने तरह-तरह के प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

डांडिया प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

श्याम नगर में अयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओ ने समूह बना का ताल से ताल मिलाते हुए डांडिया गीतों पर थिरकती रहीं। डांडिया प्रतियोगिता में बच्ची ने नृत्य व क्विज शो की प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। समारोह के दौरान महिलाओं के बीच गरबा व डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

घूमर सांग पर गुजराती परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी कला का कौशल दिखाया। वहीं बच्चियों ने पीहू बोले पिया बोले, क्या ये बोले… कमरियां व कमरियां गाने पर बच्चियों ने डांस कर अपना जलवा बिखेरा। नन्हें मुन्ने बच्चों ने टंग ट्वीस्टर प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद रहे यह लोग

कार्यक्रम के दौरान निर्मल कुमार जैन, अमित कुमार जैन, पंकज जैन, अंकुर जैन, सचिन जैन, अरुल जैन, पुष्कर, चिराग, सौरभ, अतिन, विशाल, विनय भूषण, पुनीत जैन, अभिषेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *