Breaking News

मेरठ में आज से मौसम में बदलाव: वेस्ट यूपी के कई जिलों में 35 तापमान रहने के चलते हल्की बारिश की संभावना – Meerut News

 

मेरठ व आसपास के जिलों में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 5 दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। आज फिर से तापमान 35°C तक पहुंचने का अनुमान है। आज बुधवार को हल्की बारिश क

.

सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 35°C रहने का अनुमान है। मंगलवार रात में भी उमस भरी गर्मी रही। अगले 24 घंटे में बारिश के साथ मौसम बदलेगा।

तीन दिन झमाझम बारिश से बदला था मौसम

पिछले सप्ताह 16 सितंबर से झमाझम बारिश से तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। जहां एनसीआर में मौसम सुहाना हो चला था। मौसम विभाग के अनुसार आज हवा की गति 7 किमी प्रति घंटा से है। दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। रात का तापमान सामान्य बना हुआ है। लेकिन पिछले तीन दिन में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आज बुधवार से मौसम बदलने का अनुमान है। कल गुरुवार को तीन मिमी बारिश की संभावना जताई है।

अगले चार दिन हल्की बारिश का अनुमान

इस सप्ताह माैसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया जा रहा है। अगले चार दिन हल्की बारिश की संभावना रहेगी। आज बुधवार रात में भी बारिश का अनुमान है। अक्टूबर माह में पहले वीक से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाती है। जहां रात का पारा अगले सप्ताह बाद गिरने लगेगा। पिछले सप्ताह बारिश के चलते जिला प्रशासन को कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्‌टी करनी पड़ी थी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *