Breaking News

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में पंजाबी-दरबार कार्यक्रम की धूम: हरियाणवी डांसरों के डांस पर झूमे युवा, भीड़ संभालने को पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत – Hathras News

 

हाथरस में मेला श्री दाऊजी महाराज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में दाऊजी महाराज मेला पंडाल में पंजाबी दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य

.

इस दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का आयोजकों का स्वागत किया। कार्यक्रम देखने के लिए काफी भीड़ पहुंची और इस दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों की पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई। इस मौके पर हरियाणवी डांसर अंजली राघव के डांस ने धूम मचा दी।

मंच के निकट आने को लेकर हुई धक्का मुक्की युवाओं की भीड़ उनके डांस को देखकर खुद झूमने लगी। गायक खुशी बालियान, अमन जाजी, गायक लव कुमार आदि ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। गिद्दा ग्रुप ने भी शानदार डांस किया। मनमोहक प्रस्तुति देते हुए कलाकारों ने समां बांधे रखा। इधर, इस दौरान हंगामा भी हुआ और मंच के निकट आने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। इसे संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए।कार्यक्रम के संयोजक अंकित गौड़ आदि ने सभी अतिथियों का इस मौके पर स्वागत किया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *