Breaking News

Azamgarh में सरकारी अभिलेखों में हेरफेर, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 

आजमगढ़ जिले में देव आनंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, शनिचरा रामगढ़ के खिलाफ सरकारी अभिलेखों में हेरफेर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आरोप है कि विद्यालय की अनुमन्यता संबंधी पत्रावली में दस्तावेजों के साथ हेरा फेरी की गई।

क्या हुआ मामला

8 अक्टूबर 2024 के अनुमन्यता पत्र में पांच लोगों के नाम अंकित थे। पत्रावली का अवलोकन 28 फरवरी 2026 को किया गया, जिसमें पाया गया कि मूल पत्र सही तरीके से मार्क नहीं किया गया था। तत्कालीन अधिकारी और सहायक द्वारा नए दस्तावेज को पुराने पत्रांक और तारीख पर पत्रावली में संलग्न किया गया।

पत्रावली में पांच नामों वाले नकली पत्र का उल्लेख शिक्षा निदेशक को भी भेजा गया। इस मामले में रिसीट सहायक विजय कुमार यादव और तत्कालीन पटल प्रभारी विधिचन्द यादव से पूछताछ की गई। जांच में यह सामने आया कि पत्र को गलत तरीके से संलग्न किया गया और दस्तावेज़ में हेरफेरी की गई।

आरोपी और जांच

इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें मुख्यतः तत्कालीन पटल प्रभारी विधिचन्द यादव और अन्य संबंधित कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *