Breaking News

तीन महीने में ही जावर की सीसी सड़क की खराब हालत पर सवाल

 

बलरामपुर के ग्राम पंचायत जावर में करीब 2 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क, जो करोड़ों की लागत से बनाई गई थी, तीन ही महीने में टूटने लगी है। निर्माण के दौरान सभी मापदंडों की अनदेखी की गई और सड़क के किनारों पर साइड फिलिंग नहीं की गई, जिससे सड़क कमजोर पड़ गई है।

इस मार्ग पर कोई भारी वाहन नहीं चलते हैं, केवल कार और बाइक के आने-जाने से सड़क धीरे-धीरे मिट्टी के रास्ते में बदलती जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन सड़क की गुणवत्ता की कभी जांच नहीं हुई।

सड़क निर्माण ग्राम पंचायत जावर, गणेश और आसपास के क्षेत्रों में मंडी बोर्ड अंबिकापुर द्वारा कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान उन्होंने विरोध भी किया था, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया। सड़क खराब होने की स्थिति इतनी गंभीर है कि न तो किसी स्थान पर निर्माण बोर्ड लगा है, न ही साइड फिलिंग या नाली बनाई गई है।

इस मामले पर मंडी बोर्ड के कार्यपालन अभियंता रॉबिंसन टोप्पू ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, इसलिए जांच कराई जाएगी। सड़क कितनी दूरी तक बनी है और उसका मेंटेनेंस कब तक करना है, इसके बारे में फाइल देखकर ही जानकारी दी जा सकेगी।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *