Breaking News

भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले को हरी झंडी, 15 फरवरी को वर्ल्ड कप में होगी महामुकाबला

 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 मैच खेलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही दोनों टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को आमने-सामने नजर आएंगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस मुकाबले को लेकर हरी झंडी दे दी है। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आईसीसी अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठकों की जानकारी दी थी। इन बैठकों में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल रहे।

सरकार की ओर से कहा गया कि विभिन्न पक्षों के साथ हुई चर्चाओं और मित्र देशों के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति दी गई है। इसके बाद लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान निकल पाया।

इससे पहले भारत के खिलाफ टी20 मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान का रुख लगातार बदलता रहा। 1 फरवरी को पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर भारत के खिलाफ मुकाबला न खेलने का संकेत दिया था, लेकिन बाद में पीसीबी से जुड़े अधिकारियों ने सकारात्मक संकेत दिए। अब प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।

अब भारत और पाकिस्तान की टीमें 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

About Zaman-Admin

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बाद भी क्यों बढ़ रहा तनाव? सोशल मीडिया स्टार्स की जिंदगी का कड़वा सच

  Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *