Breaking News

बागपत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल, तीन दरोगा पुलिस लाइन किए गए अटैच

 

बागपत में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने तीन उप-निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजते हुए दो नए दरोगाओं को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

पुलिस लाइन भेजे गए उप-निरीक्षकों में शहर कोतवाली क्षेत्र की टटीरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार यादव, सरूरपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा और न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी वृक्षपाल शामिल हैं।

वहीं, दरोगा अंकित कुमार को बागपत शहर कोतवाली से सरूरपुर चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही टटीरी चौकी की जिम्मेदारी महिला दरोगा सीमा को सौंपी गई है।

एसपी ने इन तबादलों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *