Breaking News

IAS-IPS अधिकारियों की कॉलोनी घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, हेराफेरी का खुलासा

 

असम के गुवाहाटी में ऑल इंडिया सर्विसेज ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी की जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने 94.22 लाख रुपये मूल्य की आठ संपत्तियां अटैच की हैं, जो आरोपी राजेंद्र नाथ की बताई जा रही हैं। इसके साथ ही सौतिक गोस्वामी और राजेंद्र नाथ के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई है।

मामला उस समय शुरू हुआ जब सोसायटी ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए कॉलोनी बसाने की योजना बनाई थी। इसके लिए 86 बीघा जमीन खरीदने का सौदा हुआ और सोसायटी ने सौतिक गोस्वामी को 3.60 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में दिए। लेकिन जमीन सोसायटी को कभी नहीं मिली। बाद में केवल 50 लाख रुपये वापस किए गए और करीब 3.10 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।

ED की जांच में पता चला कि सौतिक गोस्वामी ने जमीन खरीदने के लिए राजेंद्र नाथ से निजी समझौता किया था। नकद लेन-देन के सबूत, रसीदें और गवाहों के बयान भी मिले। घोटाले के बाद 2016 से 2023 के बीच राजेंद्र नाथ ने कई संपत्तियां खरीदीं, जिनकी कीमत और उनकी आमदनी में मेल नहीं था। इन्हें गैर-कानूनी कमाई (Proceeds of Crime) माना गया।

ED ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें कुकुरमारा, जोगिपारा, बर्हंती मणियारी, बंगारा, कवाइमरी और रामपुर गांव की जमीनें शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बाद भी क्यों बढ़ रहा तनाव? सोशल मीडिया स्टार्स की जिंदगी का कड़वा सच

  Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *